चरखारी विकासखंड के सभागार में उपनिदेशक पंचायती राज चित्रकूट धाम मंडल बांदा परवेज आलम खान के निर्देशन में दो दिवसीय ग्राम पंचायत विकास योजना पर पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में विकासखंड की 52 पंचायतो के चार - चार प्रतिनिधि सदस्यों ने सहभागिता कर 73वा संविधान संसोधन अधिनियम 1992 की विस्तृत जानकारी हासिल की।