प्रभात पट्टन: ग्राम तिवरखेड़ में खेत में मोटर चालू करते समय करंट लगने से किसान की मौत, प्रभात पट्टन अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
तिवरखेड़ में आज अचानक से एक किसान को करंट लग गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम तिवरखेड निवासी अनिल श्रावण गांव के ही नितिन विजय सागरे के खेत पर मजदूरी करने गया हुआ था। तभी खेत में मोटर चालू करते समय उसे करंट लग गया और वह दूर जाकर फीका गया। तुरंत नितिन ने उसे गिरते हुए देखा तो उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, तब तक अनिल ने दम तोड़ दिया था।