प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन में सीएम राइज स्कूल भवन हेतु चिह्नित भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे बैतूल कलेक्टर
बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने गुरुवार प्रभात पट्टन स्थित प्रस्तावित CM राईज स्कूल के भवन हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। प्रभात पट्टन स्थित उत्कृष्ट विद्यालय को CM राईज स्कूल घोषित किया गया है। स्कूल के भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई थी। DEO डॉ. अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि शीघ्र ही भवन निर्माण संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है।