प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन के सावंगी में अज्ञात कारणों के चलते दो घरों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल ने बुझाई आग
सावंगी में अज्ञात कारणों के चलते दो मकानो में आग लग गई। जिसके कारण घर का पूरा सामान जल गया। गांव के लोग और परिजन आग बुझाने में जुटे रहे। इधर आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई थी, जिसने आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रुपए के नुकसान होने की बात सामने आ रही है। पांडुराव झरबड़े और पंजाबराव झरबडे के मकान में आग लगी थी।