प्रभात पट्टन: बोरगांव के सरपंच और ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत
बोरगांव के ग्रामीण विगत कई वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रहे हैं। आज मंगलवार ग्रामीणों ने सरपंच सविता राजू कापसे के नेतृत्व में कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गांव में रोड नालियां बनाई गई थी, उसका घटिया निर्माण हुआ था। जो कई जगह-जगह से टूट गई है। जिसका सर्वे कराया गया लेकिन कोई सुधार कार्य नहीं किया गया।