प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन विकासखंड क्षेत्र के ग्राम ही हिवरखेड़ में दिखाई दिया कुत्तों का आतंक, आधा दर्जन बच्चों को किया घायल।
ग्राम सरपंच विश्वनाथ धोटे द्वारा बताया गया कि गांव में अचानक से कुत्तों ने बच्चों पर हमला कर दिया था। जिसमें लावण्या कृष्णा इंगले, आर्यन धर्मदास बचले, मनीषा सुभाष गावंडे, पियूष राजेश साहू, कचरू रमेश धुर्वे और विशाल कमलेश लवसावरे घायल हो गए। तत्काल ही 108 एंबुलेंस की मदद से सभी बच्चों को प्रभात पट्टन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।