प्रभात पट्टन: मप्र में अंतर्राजीय चैक पोस्ट बंद होने से प्रभात पट्टन वरुड मार्ग पर बढ़ी वाहनों की आवाजाही, बिना रोक टोक निकल रहे वाहन।
1 जुलाई से पूरे मप्र में संचालित सभी अंतर्राजीय चैक पोस्ट को बंद करने के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद से अब लगातार वाहन बिना किसी रोक टोक के हाईवे पर फर्राटे भरते दिखाई दे रहे है। प्रभात पट्टन वरूड मार्ग पर अमूमन ज्यादा ट्रैफिक नहीं हुआ करता था। लेकिन बीते तीन दिनों से लगातार इस रोड पर ट्रैफिक बढ़ रहा है। हालांकि अभी तक चैक प्वाइंट की कोई व्यवस्था नहीं हुई है।