भवाली पुलिस ने घर से चोरी हुए लाखों रुपये कीमत के स्वर्ण आभूषणों की चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के कब्जे से करीब 12 तोला स्वर्ण आभूषण, जिसकी अनुमानित कीमत ₹15 लाख है, शत-प्रतिशत बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए आभूषण बेचकर गाड़ी खरीदने का इरादा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई पर SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने ₹2,500 के इनाम की घोषणा की है।
#Haldwani #Bhawali #Nainital #Uttarakhand #NainitalPolice #BhawaliPolice #CrimeNews #CrimeUpdate #GoldRecovery #GoldTheft #PoliceAction #BreakingNews #UttarakhandNews #HaldwaniNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews