किच्छा में रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी देखने को मिली। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग डीडी चौक पर एकत्र हुए और विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विधायक ने मुस्लिम समाज को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन के बाद मुस्लिम समाज के लोग किच्छा कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपकर कथित बयान के वीडियो और ऑडियो की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है, इस पर नजर बनी हुई है।
#Kichha #ShivArora #Rudrapur #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #KichhaNews #Protest #PoliticalNews #MuslimCommunity #PoliceComplaint #ViralVideo #LawAndOrder #BreakingNews #HaldwaniExpressNews