बदायूं: घटपुरी चौराहे के पास घास लेकर आ रही अधेड़ महिला को तेज रफ़्तार बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल हुई महिला
Budaun, Budaun | Jun 22, 2024 बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के घटपुरी चौराहे के पास घास लेकर आ रही अधेड़ महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अधेड़ महिला को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल अधेड़ महिला राजकुमारी पत्नी राजेंद्र निवासी घटपुरी थाना बिनावर क्षेत्र की रहने वाली है।