बदायूं: बरेली रोड पर BRB स्कूल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत व दो लोग घायल
Budaun, Budaun | Jun 22, 2024 थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बरेली रोड पर बीआरबी स्कूल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया और सत्यभान व राकेश की हालत को गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया।