बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं की चौथी मंज़िल से कूदी मानसिक रोगी अज्ञात युवती की इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 22, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज के चौथे मंजिल से कुड़ी मानसिक रोगी अज्ञात युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। 14 जून को थाना सिविल लाइन थाना पुलिस ने बीमार और असहाय अज्ञात मानसिक युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।