बदायूं: घटपुरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पर पड़े एक घायल अज्ञात युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 22, 2024 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के घटपुरी रेलवे स्टेशन पर एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक रेलवे लाइन पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों व पैसेंजरों ने पुलिस को सूचना दी। तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अज्ञात युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां इलाज के दौरान अज्ञात युवक की मौत हो गई।