बदायूं: गढौली गांव के पास दो बाईकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार दो लोग हुए गंभीर घायल, इलाज को जिला अस्पताल में कराया भर्ती।
Budaun, Budaun | Jun 22, 2024 बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गढौली गांव के पास दो बाईकों की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बाइक सवार देसराज पुत्र बदन सिंह निवासी नूरपुर थाना बिसौली क्षेत्र का रहने वाला है। दूसरी बाइक सवार घायल संजीव पुत्र अमरपाल सिंह गढौली गांव का रहने वाला है।