बड़ौत: सिलाना निवासी एक व्यक्ति का हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 20, 2025 छपरौली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसकी भूरा चौधरी नामक एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। युवक का नाम राहुल निवासी सिलाना बताया गया है। मामले में छपरौली पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।