पाली: सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जामनी बांध के जिम्मेदारों द्वारा दो गेट खोलकर छोड़ा जा रहा लगभग 2000 क्यूसेक पानी
Pali, Lalitpur | Sep 2, 2026 सीमावर्ती मध्य प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जामनी बांध का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है।वहीं बांध की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बांध के जिम्मेवारों द्वारा बुधवार शाम करीबन 5:00 बजे से बांध के दो गेट खोलकर लगभग 2000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।वहीं निचले हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है।