बडोनी: सुनारी में पत्नी से दहेज में 5 लाख रुपये और सोने की चैन मांगी गई, मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया गया, पति सहित 4 पर मामला दर्ज
Badoni, Datia | Apr 9, 2025 दतिया के गोराघाट थाने में बुधवार को दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ। 25 वर्षीय पीड़िता महिला जयदेवी रावत ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जयदेवी की शादी एक साल पहले गोराघाट थाना क्षेत्र के सुनारी गांव निवासी शिवराम उर्फ संजय रावत से हुई थी। शादी के एक महीने बाद से ही पति ने 05 लाख रुपए नगद और सोने की चेन की मांग शुरू कर दी।