बड़ौत: बड़ौत क्षेत्र में विद्युत लाइन से तार चोरी के मामले में नंदग्राम, गाजियाबाद निवासी तीसरे आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 29, 2025 कोतवाली बड़ौत पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे बताया कि 19 फरवरी को नरेंद्र प्रताप अवर अभियंता 33/11 KV विद्युत तहसील/कोताना रोड ने सूचना देकर विद्युत लाइन से 1700 मीटर तार चोरी कर लिया है। मामले में सोमवार को बड़ौत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायलावस्था में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में एक अन्य वांछित आरोपी इमरान निवासी नंदग्राम को गिरफ्तार किया है।