बिजनौर: बिजनौर एसपी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनीं शिकायतें
Bijnor, Bijnor | Nov 19, 2024 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे एसपी अभिषेक झा ने अपने कार्यालय में प्रतिदिन की भांति जन शिकायतें सुनी। जन शिकायतों के दौरान एक दर्जन से भी अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों के गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।