फतुहा: श्रावणी मेला के लिए फतुहा में पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, यात्रियों में खुशी
Fatwah, Patna | Jul 15, 2025 श्रावणी मेला को लेकर पटना धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस का अप और डाउन में फतुहा स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया है। इसे लेकर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता फतुहा स्टेशन पहुंचे,अप व डाउन दोनों में ट्रेन का स्टेशन पर ठहराव होते ही ट्रेन के चालक व उपचालक को अंग वस्त्र देकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया है। मौके पर भाजपा नेता संतोष यादव,पूनम यादव,श्याम सुंदर केशरी मौजूद थे।