फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन पर सीएनजी ऑटो से 80 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jul 14, 2025 नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन पर एक सीएनजी ऑटो पर लोड 80 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज वैशाली जिले के जुडावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी सरवन कुमार उर्फ जीतू कुमार है। पुलिस के मुताबिक जब नदी थाना की पुलिस बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर गश्ती कर रही थी तभी शराब पकड़ा गया है। शराब पटना की ओर जा रहा था।