फतुहा: नूतन पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक घायल
Fatwah, Patna | Jul 14, 2025 नूतन पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से एक बाइक सवार शिक्षक घायल हो गया है। आसपास के लोगों ने घायल शिक्षक को फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार शिक्षक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी नवादा गांव के रहने वाले 42 वर्षीय हरदेव कुमार के रूप में हुई है। वे खुसरूपुर से फतुहा जा रहे थे।