फतुहा: नदी थाना पुलिस ने पक्की दरगाह के पास से 24 केन बियर के साथ एक महिला धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jul 15, 2025 नदी थाना पुलिस ने पक्की दरगाह के पास से 24 पीस कैन वियर के साथ एक महिला शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। महिला शराब धंधेबाज ढक्कन वाली बाल्टी में 24 पीस कैन बियर लेकर अपने घर राघोपुर के मीरमपुर गांव नाव द्वारा जाने के लिए पक्की दरगाह आई थी। गिरफ्तार महिला ने बताई की वह कोलकता से बियर लेकर किसी ट्रेन से फतवा स्टेशन उतरी थी। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।