फतुहा: फतुहा पुलिस ने एक ही बाइक पर दो नंबर प्लेट लगाने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jul 13, 2025 एक ही बाइक में दो अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले दो युवक को फतुहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र का रहने वाला है। थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि फोरलेन ओवर ब्रिज के नीचे खुद वाहन चेकिंग का मॉनिटरिंग कर रहे थे। तभी दोनो युवक पकड़ा गया है। बाइक जब्त करते हुए दोनों युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।