घाटोल: घाटोल जैन जिनालय में मुकुट सप्तमी पर श्री आदिनाथ जिनालय ने भक्ति के साथ मनाया श्री पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण दिवस
घाटोल जैन जिनालय मे बुधवार को मुकुट सप्तमी के पावन अवसर पर श्री आदिनाथ जिनालय घाटोल में सुबह 8 बजे से श्रद्धालुओं द्वारा श्री पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री पार्श्वनाथ के चरणों में भक्तिभावपूर्वक निर्वाण लड्डू समर्पित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री पार्श्वनाथ की शांतिधारा से हुआ।