खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश, स्टोर रूम में मिला 40 वर्षीय अर्चना राजपूत का शव; पुलिस जांच में जुटी
कोंच (जालौन)
जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोव में बुधवार सुबह करीब 11 बजे 40 वर्षीय अर्चना राजपूत का शव घर के स्टोर रूम में फंदे पर लटका मिला।
परिवार के अन्य सदस्य खेत से लौटे तो घर के अंदर का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए।
सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही डायल-112 के माध्यम से कोतवाली कोंच पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।
पुलिस ने फॉरेंसिक एवं फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया गया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
क्षेत्राधिकारी कोंच ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है।
#BreakingNews #Jalaun #Konch #Basov #ArchanaRajput #PoliceInvestigation #ForensicTeam #Orai #Bundelkhand #UPPolice
Kalpi, Jalaun | Nov 25, 2026