बहराइच: विकास भवन सभागार में कृषि यंत्रों की खरीद के लिए ई-लॉटरी से चयनित किसानों की जानकारी दी उप कृषि निदेशक ने
शुक्रवार को उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कृषि यंत्रीकरण योजना अंतर्गत गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष वर्ष 2026-27 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना और सीआरएम योजना के तहत कृषि यंत्रों को खरीदने के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से कृषक चयनित किए गए हैं।