फिरोज़ाबाद: मक्खनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो युवती ने पिया तेजाब, उपचार जारी
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र से प्यार और धोखा का मामला सामने आया है। एक युवती ने प्रेमी की बेफाई से तंग आकर तेजाब पी लिया है । जिसके बाद युवती की तबियत बिगड़ गयी। जिसको आनन फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।