फिरोज़ाबाद: डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक की, खराब प्रगति पर वेतन रोकने के निर्देश दिए
-जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक गुरुवार दोपहर तीन बजे क़रीबन आयोजित की गई। उन्होंने बैठक में विकास खण्ड अराँव, एका, नारखी,जसराना में स्वयं सहायता समूह के गठन की प्रगति खराब पाये जाने पर सहायक विकास अधिकारियों और ब्लॉक मिशन प्रबंध को चार्जशीट दिए जाने, वेतन रोकने के निर्देश दिए।