फिरोज़ाबाद: सदर तहसील में धनगर समाज ने किया प्रदर्शन, कहा- 15 दिन में एससी जाति प्रमाण पत्र नहीं मिला तो देंगे धरना
धनगर समाज के लोग एससी जाति का प्रमाण पत्र पाने के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर एक बजे क़रीबन भी धनगर समाज के लोगों ने सदर तहसील पर विरोध प्रदर्शन करते हुए 15 दिन में मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर कृष्णराज सिंह को सौंपा गया।