फिरोज़ाबाद: उप्र युवक कांग्रेस के पूर्व सचिव की मृत्यु मामले में कांग्रेस के निर्वतमान अध्यक्ष नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुँचे
जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष तथा जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) फिरोजाबाद के अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश को एक ज्ञापन गुरूवार दोपहर डेढ़ बजे क़रीबन नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर दिया गया। जिसमें शहीद युवा साथी प्रभात पांडेय की मृत्यु की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।