गायघाट: बहादुरपुर में भूमि सर्वेक्षण का किया गया किश्तवार कार्य, रैयतों से समय पर उपस्थित रहने की की गई अपील
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बखरी पंचायत के राजस्व ग्राम बहादुरपुर में बुधवार को भूमि सर्वेक्षण का किश्तवार कार्य किया गया। बुधवार शाम चार बजे तक खेसरा संख्या एक से 105 तक किश्तवार का कार्य पूरा किया गया। वहीं गुरुवार सुबह 10 बजे से खेसरा संख्या 106 से 150 तक किश्तवार कार्य प्राचीन ठाकुरबाड़ी के समीप किया जाएगा।