पटना ग्रामीण: पटना समाहरणालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया
पटना समाहरणालय सभागार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत पटना जिले के नगर निकाय क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।मंगलवार दोपहर 2:47बजे मामले की जानकारी सम्राट चौधरी ने दी है।सम्राट चौधरी के द्वारा किए गए इस शिलान्यास से पटना महानगर और अधिक चाक चौबंद एवं विकसित शहर के तौर पर उभरेगा।