पटना ग्रामीण: पटना जू और राजभवन के पास लगे सीएम नीतीश के पोस्टरों पर रंग पोतने से मचा बवाल, JDU ने जांच की मांग की
CM नीतीश कुमार के लंबे शासनकाल में विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों की सराहना में लगे पोस्टरों पर अज्ञात लोगों ने रंग पोत दिया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की अहले सुबह की 4 बजे के करीब इन पोस्टर अज्ञात लोगों द्वारा पोता गया है। ये पोस्टर मुख्यमंत्री आवास और राजभवन लगाए गए थे। इस घटना से उनकी छवि धूमिल हुई है, और JDU ने जांच की मांग की।