पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम से 500 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकले कांग्रेस कार्यकर्ता, नहीं दिखे कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू
कांग्रेस के संविधान बचाओ पैदल यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सदाकत आश्रम से 500 मीटर लंबा तिरंगा लेकर बाहर निकले। मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे निकाले गए इस यात्रा में कांग्रेस के सभी बड़े नेता नजर आए लेकिन इस दौरान खुद कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु नदारद रहे। इसे लेकर अब कई सवाल भी उठने लगे हैं।