दमोह: पौंडी: प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने खाया ज़हर, अस्पताल में भर्ती; परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप
Damoh, Damoh | Aug 2, 2026 दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव में प्रेम विवाह करने वाले नवदंपति अनिल दुबे और स्नेहा उर्फ नेहा विश्वकर्मा ने कथित प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में हटा से दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। दंपति ने स्नेहा के परिजनों पर धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू की।