सुनेल: अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सुनेल में विद्युत विभाग के परिसर में किया प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता ने सुनी समस्या
Sunel, Jhalawar | May 17, 2024 सुनेल कस्बे के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के परिसर में नागरिक विकास मंच के तत्वाधान में दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन कर सहायक अभियंता का घेराव किया। लोगों ने विभाग के कनिष्ठ अभियंता की लापरवाही के चलते विद्युत व्यवस्थाएं कर बनाने का आरोप लगाया है।व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।