सुनेल: कांदलखेड़ी में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के ऊपर बना डाली डामर सड़क, 4 दिन में उखड़ने लगी सड़क
Sunel, Jhalawar | May 15, 2024 सुनेल क्षेत्र के कांदलखेड़ी गांव की नई कॉलोनी में प्रशासन के अनदेखी के चलते पेयजल की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के ऊपर ही डामर सड़क का निर्माण कर दिया।जिससे सड़क निर्माण के चार दिन बाद ही सड़क उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही पूर्वक कार्य करवाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।