सुनेल: पाऊखेड़ी में खेतों में लगी आग, बड़ी संख्या में पेड़ पौधे व लकड़ियां जलकर हुई खाक
Sunel, Jhalawar | May 10, 2024 सुनेल क्षेत्र के पाऊखेड़ी में बीती रात अचानक चार खेतों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए।लेकिन वो नाकाफ़ी साबित हो रहे थे।बाद में पिड़ावा नगर पालिका की दमकल ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक खेतों में उगे कई पेड़ पौधे व लकड़ियां जलकर खाक हो गए।सुनेल पुलिस व ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहयोग किया।