सुनेल: सुनेल कस्बे में ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों के साथ निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा
Sunel, Jhalawar | May 12, 2024 सुनेल में रविवार को भगवान परशुराम के जन्म दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।सर्व ब्रह्माण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम की प्रतिमा को गाड़ी में सजा-धजा कर ढोल नगाड़ों व बैंड बाजो के साथ दोपहर 3 बजे से शोभायात्रा लंकापति बालाजी मंदिर से शुरू हुई,जो कस्बे के प्रमुख मार्गो से गुजरी। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।