सुनेल: कस्बे में आपसी विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट,कार में भी तोड़फोड़
Sunel, Jhalawar | May 11, 2024 सुनेल कस्बे में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी ने बताया है कि पीड़ित नवीन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि दीपक ने उसके साथ लाठी से मारपीट की है, जिससे वो घायल हो गया।साथ ही उसकी कार को भी लाठी से वार करके क्षतिग्रस्त कर दी है। पुलिस में पीड़ित रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।