आबू रोड: आबूरोड शहर में देर रात मोबाइल लूट से फैली सनसनी, बाइक सवार तीन बदमाशों ने सफाई कर्मचारी को बनाया निशाना
आबूरोड शहर में देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले मुख्य चौराहे पर एक व्यक्ति से मोबाइल लूटने का प्रयास किया, लेकिन लूट के दौरान मोबाइल हाथ से गिर जाने के कारण वे वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे।इसके बाद तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आगे बढ़े और कैलाश मेडिकल चौराहे के पास पहुंचे।