चांडिल: चांडिल अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, 225 वादों का हुआ निष्पादन
चांडिल अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार दोपहर को अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक आदालत का आयोजन किया गया।जिसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश मिथिलेश कुमार सिंह,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गौतम गोविंदा एवं अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सह न्यायाधीश अमित खन्ना तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद साव सचिव महेंद्र कुमार महतो।