हज़ारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे बड़कागांव, विधायक अम्बा प्रसाद के साथ करीब ₹4 करोड़ की विकास योजनाओं की रखी आधारशिला
जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट ( डीएमएएफटी) की राशि से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए है और इस योजना से क्षेत्र की जरूरी विकास कार्यों को किया जा रहा है। क्षेत्र के हर इलाके शहर, गांव- कस्बे, गली के विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर लोगों को राहत पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।