हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ मिशन रोड स्थित हज़रत कम्बल शाह बाबा का उर्स हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
मिशन रोड स्थित हज़रत कम्बल शाह बाबा का उर्स इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। रात को गुसल के बाद कुरान पाक की तिलावत की गई, जिससे माहौल बेहद पवित्र और आध्यात्मिक हो गया।दिन भर मजार पर अकीदतमंदों का तांता लगा रहा, जो श्रद्धापूर्वक चादर पोशी करते रहे। मजार की रौनक देखने लायक थी ।