हज़ारीबाग: नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त ने दुर्गा पूजा की व्यवस्था को लेकर की बैठक
दुर्गा पूजा को देखते हुए,हज़ारीबाग़ नगर कार्यालय में नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यालय के पदाधिकारियों,कर्मचारियों,हेड जमादार एवं वार्ड जमादार के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर आयुक्त ने सभी पांडालों की सफाई कराने वहां पानी, बिजली एवं डस्टबिन इत्यादि की उचित व्यवस्था रखने का आदेश दिया है।