हज़ारीबाग: अर्बन हॉट, झारक्राफ्ट में हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी सह बिक्री मेला का किया गया आयोजन
हजारीबाग स्वयं सेवी संस्था जन जागरण केंद्र के सहयोग से कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प ) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार तथा हस्तशिल्प विकास केंद्र रांची की ओर से अर्बन हॉट, झारक्राफ्ट हजारीबाग में हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी सह बिक्री मेला का आयोजन शुक्रवार को किया गया है। यह मेला 08 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।