लखीसराय: मंत्रणा कक्ष में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, डीएम-एसपी ने दिए निर्देश
जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में सोमवार की दोपहर 3:30 पर बकरीद पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता डीएम शैलेंद्र कुमार एवं एसपी प्रेरणा कुमार ने की। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से जनप्रतिनिधि शांति समिति के सदस्य थाना अध्यक्ष एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।