पालोजोरी: पालोजोरी में रामनवमी की धूम: भव्य अखाड़ों और जनसैलाब के साथ जय श्रीराम के नारों से गूंजा क्षेत्र
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव, रामनवमी के पावन अवसर पर पालोजोरी प्रखंड मुख्यालय में भक्ति और उत्साह का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से निकाली गई भव्य अखाड़ा जुलूस ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया।