कोंच/जालौन से खाद माफिया पर सबसे बड़ी ब्रेकिंग!!
*कोंच में DAP 1700 में! दुकानदार बोला- 1638 में आ रहा है तो 1350 में कैसे दूँ? रात 12 बजे माल उतर रहा!! वीडियो वायरल!!
दोहरा खेल बेनकाब!
एक तरफ पंकज ट्रेडर्स पर सीज जैसी बड़ी कार्रवाई, दूसरी तरफ कोंच नगर से एक और सनसनीखेज कथित वीडियो वायरल! दुकान का नाम बताया जा रहा है - रेखा फर्टिलाइजर!!
बेखौफ कबूलनामा!
कथित वीडियो में दुकान संचालक खुद कैमरे पर बेखौफ होकर कबूल कर रहा है- DAP 1680 से 1700 रुपये में बेच रहे हैं और यूरिया 320 रुपये में! सरकारी रेट की खुलेआम धज्जियां!!
सरकारी रेट vs माफिया रेट!
किसान पूछ रहा है- सरकारी रेट 1350 का है तो 1700 क्यों? दुकानदार का तर्क सुनिए- हमें खुद डिस्ट्रीब्यूटर से 1638 रुपये में बोरी मिल रही है, तो 1350 में कैसे बेचें? तो सवाल डिस्ट्रीब्यूटर से लेकर ऊपर तक के पूरे सिंडिकेट पर है!!
रात के 12 बजे का काला खेल!
वीडियो में सबसे बड़ा खुलासा- रात के 12 बजे ट्रक से माल उतरवाने का दावा! दिन में समितियों पर ताला, रात में दुकानों पर माल! ये खाद है या तस्करी का सामान जो रात में उतर रहा है?
आधार का फर्जीवाड़ा!
दूसरे लोगों के आधार कार्ड पर पांच-पांच बोरी खाद एडजस्ट करने का सनसनीखेज आरोप! एक किसान का हक, दूसरे के आधार पर लूट!!
मशीन और रजिस्टर में खेल!
POS मशीन और स्टॉक रजिस्टर में हेरफेर का गंभीर आरोप! कागजों में कुछ, दुकान में कुछ, और किसानों की जेब खाली!
समितियों पर ताला, प्राइवेट दुकानों में लूट!
सरकारी समितियों पर लटके ताले का सीधा फायदा! किसान समिति पर भटक रहा है और प्राइवेट दुकानदार उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर जेब काट रहा है!!
प्रशासन से मांग!
DM जालौन से किसानों की मांग- इस वायरल कथित वीडियो की फोरेंसिक जांच हो, रेखा फर्टिलाइजर के 3 साल के स्टॉक, बिल, POS मशीन और गोदाम की रात में औचक जांच हो! दोषी डिस्ट्रीब्यूटर से लेकर दुकानदार तक पर FIR, लाइसेंस निरस्त और जेल की कार्रवाई हो!!हालांकि वायरल वीडियो की दैनिक जन एक्सप्रेस पुष्टि नहीं करता है!!
Madhogarh, Jalaun | Nov 15, 2026